टोहाना के गांव कनहड़ी में अपने 16 वर्षीय बेटे की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या करने के आरोपी पिता को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी दलबीर सिंह के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया लकड़ी का सेरूआ भी बरामद कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से हिसार जेल भेज दिया है।