फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए नगर परिषद ने पुलिस बल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करने की रखी मांग

दादरी के कॉलेज रोड पर प्रस्तावित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई झुग्गी-झोपड़ियों को हटवाने के लिए नगर परिषद की ओर से एक बार फिर विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगर परिषद द्वारा आगामी 25 व 26 मार्च को अभियान चलाने की योजना है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कई बार अभियान चलाने के बाद भी यहां झुग्गी-झोपड़ियां बनाई गई हैं। जिसके कारण ग्रीन बेल्ट के कार्य में बाधा बनी हुई हैं। नगर परिषद ने अभियान चलाने के लिए जिला प्रशासन से पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की है। ताकि अतिक्रमण हटवाने के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बता दें कि शहर में पर्यावरण संरक्षण व सुंदरीकरण को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334बी पर कॉलेज रोड के साथ में ग्रीन बेल्ट का निर्माण करवाया जा रहा है। लेकिन यहां झुग्गी-झोपड़ियों का अतिक्रमण होने से कार्य बाधित हो रहा है। जिससे ग्रीन बेल्ट बनाने का कार्य लंबा खींचता जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें