फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुंसंधान परिषद की टीम ने पीएचसी का किया निरीक्षण

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की टीम ने शनिवार को हड़ौदी गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। रोहतक से पहुंची टीम ने अस्पताल में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का बारिकी से जायजा लिया। इसके बाद चिकित्सा अधिकारी व स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दें कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों की जांच और इलाज के लिए सरकार की ओर से चलाए गए कार्यक्रम की समीक्षा के लिए आईसीएमआर से डऍ.आरबी जैन के नेतृत्व में टीम हड़ौदी पीएचसी पहुंची। टीम सदस्यों ने सबसे पहले पीएचसी में बने शौचालय व डिस्पेंसरी आदि स्थानों पर सफाई का निरीक्षण किया। इसके अलाा टीम ने पेयजल, बिजली के प्रबंधों की भी जांच की। टीम ने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी व अन्य स्टाफ से शुगर और उच्च रक्तचाप के रोगियों की वर्तमान स्थिति जानी और उनके इलाज के लिए उठाए गए कदम की भी जानकारी ली। हालांकि टीम को यहां तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। टीम ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. पूनम मांझू और स्टाफ को मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए और उच्चाधिकारियों से पीएचसी स्टाफ को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने की सिफारिश भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें