फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: मंत्री का पीए बन अधिकारियों को फोन कर कर्मचारियों को ट्रांसफर करने का बना रहे दबाव, पुलिस करे कार्रवाई: विधायक उमेद

बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास ने बुधवार को दादरी में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कहा कि पिछले कुछ समय से यहां एक नया चलन चला है। जिसके तहत कुछ स्थानीय लोग प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री का पीए बन अधिकारियों को फोन कर कर्मचारियों का ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में ही विधायक द्वारा इस मामले को उठाया गया। विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि यहां के कुछ स्थानीय लोग प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री का पीए बन जिला परिषद के सीईओ और बीडीपीओ को फोन किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को फोन कर एक ग्राम सचिव को दो गांव का जिम्मा देने की बात भी कही। विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि जब बीडीपीओ से उनकी बात हुई तो उन्हें पता चला। जिस पर उन्होंने बीडीपीओ को लिखित में शिकायत देने की बात भी कही। विधायक उमेद पातुवास ने बैठक में मौजूद पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा से इस प्रकार के लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें