गांव अचीना में स्वर्गीय ज्ञाना देवी की स्मृति में अंतर मौहल्ला कबड्डी स्पर्धा आयोजित की गई। लड़कों के वर्ग में आयोजित निर्णायक मुकाबला में न्हाण मौहल्ला ने जय किसान मौहल्ला को 67-63 के अंतर से हराया प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, झील मौहल्ला ने हरिजन मौहल्ला को 47-38 के अंतर से शिकस्त देकर तीसरा स्थान हासिल किया। रिटायर्ड लेप्टिनेंट जनरल जेबीएस यादव ने विजेता टीमों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी कुरितियों से दूर रहकर पढ़ाई करने और साथ ही खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संचालन सतेंद्र डीपी की देखरेख मे हुआ।