फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: तकनीकी कर्मचारियों के तबादले से भड़के बिजली कर्मी, धरना देकर किया रोष प्रदर्शन

त्योहारी सीजन के दौरान बिजली निगम के तकनीकी कर्मचारियों के तबादले करने के विरोध में कर्मचारियों ने एक्सईएन कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए रोष प्रदर्शन किया। सभी डिवीजनों के कर्मचारियों ने सर्कल कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि कर्मचारियों के तबादलों से त्योहारी सीजन के दौरान बिजली बाधित होगी और कर्मचारियों के अलावा आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कर्मचारियों को वापिस नहीं लगाया तो बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बता दें कि कुछ रोज पहले निगम अधिकारियों द्वारा बिजली निगम के तकनीकी कर्मचारियों का तबादला कर दिया। जिसके विरोध में बिजली कर्मचारी यूनियन के प्रधान अनिल कुमार व मिनय जेई की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने एक्सईएन कार्यालय के समक्ष एकजुट होकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि टेक्निकल कर्मचारियों के तबादला करने के कारण बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं चल पाएगी और कर्मचारियों को दोहरी ड्यूटी करनी पड़ेगी। हालांकि तबादला रूकवाने के लिए आला अधिकारियों को कई बार अवगत कराया। बावजूद इसके उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। अब अधिकारियों का रवैया ऐसा ही रहा तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही विभाग में खाली पदों को भरने की भी सरका से मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें