फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: मनरेगा योजना को निरस्त करने के प्रयासों के विरोध में कांग्रेस ने दिया सांकेतिक धरना, की नारेबाजी

मनरेगा योजना को निरस्त करने के प्रयासों के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना व प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता स्थानीय रोज गार्डन में एकत्रित हुए। उन्होंने केंद्र सरकार की गरीब व मजदूर विरोधी नीतियों पर रोष प्रकट किया और नारेबाजी कर विरोध जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील धानक ने कहा कि ग्रामीण इलाकों की जीवन रेखा मनरेगा पर केंद्र की भाजपा सरकार सीधा प्रहार कर रही है। जिस देश की करीब 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और वहां भी उनहें खेतीबाड़ी के साथ जीने के लिए मनरेगा योजना का बड़ा सहारा रहता है। उन्होंने कहा कि इस योजना को बंद करने के लिए जिस प्रकार भाजपा आगे बढ़ रही, उसे कभी भी सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने देश की आजादी से पहले और बाद में आज तक हमेशा गरीबों के हकों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण जनता के लिए जीवन रेखा है। इस योजना को समाप्त करने का प्रयास पूरी तरह से जनविरोधी है। कांग्रेस पार्टी ऐसी जनविरोधी नीतियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और जनता के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें