फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में अलसुबह से ही धुंध व कोहरे की चादर में लिपटा दादरी जिला, जनजीवन प्रभावित

दादरी जिले में आज अलसुबह से ही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप देखा जा रहा है। अलसुबह से ही पूरा जिला धुंध की घनी चादर में लिपटा नजर आया, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। न केवल बाहरी क्षेत्रों में बल्कि दादरी शहर के अंदरूनी क्षेत्र में भी सुबह 10 बजे तक घनी धुंध छाई रही। कोहरे के कारण दृश्यता घटकर महज 10 से 20 मीटर तक रह गई। जिसका सबसे ज्यादा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है। दादरी से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334बी के अलावा अन्य मुख्यमार्गों व ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। चालक हादसों से बचने और दृश्यता बढ़ाने के लिए फॉग लाइटें ऑन कर चलते हुए दिखाई दिए। हरियाणा रोडवेज की बसें भी कोहरे के कारण प्रभावित रहीं। कड़ाके की ठंड और शीत लहर के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह धुंध और ओस की बूंदें गेहूं और सरसों की फसल के लिए काफी फायदेमंद हैं। इससे फसलों में नमी बनी रहती है और पैदावार में सुधार होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें