फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी उपायुक्त ने दिए पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

जिले में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जारी निर्देशों के संदर्भ में यह आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को इनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। जारी आदेशों के अनुसार संबंधित एसडीएम को जिला में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की उपलब्धता व आपूर्ति की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिकारियों को अपने-अपने उपमंडलों में इन पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी प्रकार की बनावटी कमी या अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें