फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: एनएच-148बी पर छह माह से अंधेरा, 57 स्ट्रीट लाइटें बंद; 22 जगह पोल गायब

चरखी दादरी। भिवानी-नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग-148बी पर लोहारू चौक ओवरब्रिज से महेंद्रगढ़ चौक और ऑटो मार्केट तक सड़क सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है। करीब डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर छह महीने से 57 स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जबकि 22 स्थानों पर पोल क्षतिग्रस्त या गायब हैं। डिवाइडर से लोहे की ग्रिल भी नदारद हैं। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बेसहारा पशु भी अक्सर वाहनों की चपेट में आकर घायल होते हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। छह महीने में क्यों नहीं सुधरी व्यवस्था? बंद लाइटें, क्षतिग्रस्त पोल और गायब ग्रिल सड़क सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट करना चाहिए कि अब तक मरम्मत क्यों नहीं हुई। सड़क खंड के रखरखाव की जिम्मेदारी सत्यापित कर एनएचएआई को खामियां दूर करने की समयसीमा तय करनी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें