फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में अमर उजाला की ओर से महिला आईटीआई में आयोजित किया गया अपराजिता कार्यक्रम, छात्राओं को दी अधिकारों की जानकारी

अमर उजाला की ओर से दादरी महिला आईटीआई में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला बाल संरक्षण अधिकारी नीलकमल व सहायक विकास सांगवान ने शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों, बाल संरक्षण, सहायता आदि की जानकारी दी। बता दें कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ और साढ़े 12 बजे समापन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 90 छात्राओं ने भाग लिया। डीसीपीओ नीलकमल ने बताया कि हर बालिग व नाबालिग छात्रा को अपने अधिकारों का पता होना चाहिए। इससे वे अपने साथ होने वाले अन्याय व शोषण के खिलाफ आवाज उठा सकती हैं। अगर कहीं भी कोई उनको परेशान करता है, बुरी नजर से देखता या स्पर्श करता है तो इसकी शिकायत वे विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कर सकती हैं। पॉक्सो एक्ट 18 वर्ष कम उम्र के बच्चों के लिए बना है। इसका मूल कारण बच्चों व किशोरों के साथ होने वाले यौन शोषण पर उचित कार्रवाई करना है। साथ ही छात्राओं को किसी के कहने पर विभाग के संरक्षण अधिनियमों का दुरुपयोग न करने का आह्वान किया। इसका उन्होंने उदाहरण प्रस्तुत किया और बताया किस प्रकार उनके पास आए मामलों में बड़े व अभिभावकों की पोल खुली और अधिकार का दुरुपयोग पाया गया। विकास सांगवान ने बताया कि विभाग बच्चों का संरक्षण करता है और इसके लिए वह कहीं बाल मजदूरी करते, लावारिस हालात में मिलने वाले और प्रताड़ित व शोषित बच्चों को उनका हक दिलाते हैं। अगर कहीं पर कोई बच्चा लावारिस हालत में मिलता है, किसी प्रतिष्ठान पर मजदूरी करता मिलता है तो इसकी जानकारी विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दे सकते हैं

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें