फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 8 लाख बिजली निगम में जमा, चरखी दादरी में फिर भी नहीं बढ़ा एमसीएच बिजली कनेक्शन लोड

चरखी दादरी जिला स्वास्थ्य विभाग अब तक एमसीएच यानी मातृ-शिशु अस्पताल के बिजली कनेक्शन का लोड नहीं बढ़वा पाया है। इसके चलते यहां मरीजों के उपचार में प्रयोग होने वालीं मशीनें चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि स्वास्यि विभाग करीब तीन माह पहले बिजली निगम में 8 लाख की राशि जमा करवा चुका है, लेकिन अब तक कनेक्शन का लोड नहीं बढ़ पाया है। बता दें कि एमसीएच में फिलहाल 20 किलोवाट लोड का बिजली कनेक्शन है। यही कारण है कि लोड बढ़ने पर यहां कई मशीनें संचालित नहीं हो पा रही हैं। यहां का कनेक्शन सरदार झाडू सिंह चौक पर लगे बिजली ट्रांसफाॅर्मर से जोड़ा गया है। दो मंजिले भवन में डेंगू लैब व जच्चा-बच्चा केंद्र भी है। तमाम मशीनें चलाने के लिए कम से कम 150 किलोवॉट का बिजली कनेक्शन होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो बिजली कनेक्शन लोड बढ़ाने के लिए बिजली निगम की ओर से दिए गए एस्टिमेट अनुसार आठ लाख की राशि करीब तीन माह पहले जमा कराई जा चुकी है। बावजूद इसके अब तक लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। अधिकारियों का दावा है कि वीरवार को बिजली निगम से संपर्क कर जल्द इस प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। डायलिसिस मरीज सबसे अधिक परेशान मातृ-शिशु अस्पताल में पिछले ढाई माह में तीन डायलिसिस मशीनें खराब हो गई हैं। इन मशीनों के खराब होने का कारण बिजली कनेक्शन का लोड कम और खपत अधिक होना बताया जा रहा है। आठ में से सिर्फ पांच मशीनों के ही काम करने के कारण कई मरीजों को डायलिसिस के लिए पीजीआई रोहतक रेफर करना पड़ रहा है। इससे मरीज और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लैब की सेवाओं पर भी पड़ रहा असर मातृ-शिशु अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। वहीं, इस डेंगू व मलेरिया जांच सैंपलों के साथ सामान्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के नमूनों की संख्या बढ़ी हुई है। कई दफा बिजली समस्या के चलते लैब की सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। बिजली निगम की ओर से लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसके लिए हम आठ लाख रुपये की राशि जमा करवा चुके हैं। वीरवार को ही बिजली निगम से संपर्क कर इसकी अपडेट ली जाएगी। डॉ. राजविरेंद्र मलिक, सीएमओ, चरखी दादरी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें