फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में 60 फीसदी पद पड़े खाली, अप्रेंटिस और पार्ट-2 कर्मचारियों के सहारे रोडवेज वर्कशॉप

चरखी दादरी में दादरी रोडवेज डिपो वर्कशॉप में पिछले लंबे समय से कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। आलम यह है कि हैड मैकेनिक के अलावा इलेक्ट्रीशियन और अन्य 60 फीसदी पद खाली पड़े हैं। फिलहाल अप्रेंटिस और पार्ट-2 कर्मचारियों के सहारे ही बसों का ठीक किया जा रहा है। मौजूदा स्टाफ पर भी वर्क लोड ज्यादा है। रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने सरकार से खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती करने की मांग की है, ताकि खराब बसों का समय पर ठीक किया जा सके। बता दें कि विभाग के बेड़े में फिलहाल 106 बसें शामिल हैं। इन बसों में खराबी आने पर वर्कशॉप में स्थायी कर्मचारियों की कमी खलती है। नियमों की अगर बात करें तो 10 बसों पर 12 कर्मचारी तैनात होने चाहिए। दूसरी ओर फिलहाल वर्कशॉप में केवल 37 स्थायी कर्मचारी ही नियुक्त हैं जबकि नियमानुसार संख्या 120 से अधिक होनी चाहिए। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वर्कशॉप में पर्याप्त कर्मचारी होने से काम का बोझ कम होगा और मौजूदा स्टाफ को समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। जानिये...किस ट्रेड के कितने पद खाली ट्रेड - खाली पद एसएसआई - 01 हैड मैकेनिक - 02 मैकेनिक - 31 बॉडी मेकर - 13 टायर मैन - 11 सहायक मैकेनिक - 25 सहायक टायरमैन - 04 टर्नर - 11 52 अप्रेंटिस तो 33 पोर्ट-2 के कर्मचारी दादरी रोडवेज वर्कशॉप में 52 अप्रेंटिस हैं जबकि 33 कर्मचारी पार्ट-2 के तहत लगे हुए हैं। यह सभी वर्कशॉप में तैनात स्थायी कर्मचारियों का सहयोग करते हैं। अप्रेंटिस कर रहे युवाओं को एक साल की अवधि पूरी होने पर यहां से भेज दिया जाएगा। मुख्यालय से कई बार खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है। हमने वर्कशॉप में खाली पड़े पदों की जानकारी मुख्यालय भेजी हुई है। जल्दी ही वर्कशॉप में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। -नरेश राठी, फोरमैन, वर्कशॉप

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें