फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर एनकाउंटर: पुलिस से मुठभेड़ में नौनी राणा गैंग का शूटर गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

यमुनानगर अपराध शाखा की टीम और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुल से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, भागते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था। पुलिस ने मौके से पिस्टल भी बरामद की है। अपराध शाखा-1 यमुनानगर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अरुण पुत्र राजबीर, निवासी खेड़ा मोहल्ला जगाधरी, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सियालबा कन्हाड़ी कला रोड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। जब संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। भागते समय आरोपी सियालबा रोड स्थित अंडरपास की दीवार फांदते हुए पुल से नीचे कूद गया, जिससे उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें