हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बंगाल में मिला जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतर नीतियों का परिणाम है। बंगाल में ममता सरकार से लोग भी परेशान थे इसीलिए यह जनादेश मिला है। हरियाणा में सात निकायों में हो रहे चुनाव पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर कहा कि वह धरातल के हालातोंं को समझें, एक बार फिर से हार उनके हिस्से में आएगी। कुलदीप बिश्नोई के आरोपी पर कहा कि किसी भी पार्टी को जीत सामूहिक रूप से मिलती है किसी भी व्यक्ति विशेष की जीत नहीं होती, हालांकि कुलदीप बिश्नोई के मामले में उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया। दमकल कर्मियों और निकाय कर्मियों की हड़ताल को लेकर कहा कि वार्ता करके हड़ताल खत्म करने की कोशिश की जा रही है।