फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस ने दिए वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान के फॉर्म 14 अक्टूबर तक जमा कराने के निर्देश

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान को लेकर सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडधे मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान के तहत करवाए गए हस्ताक्षर फॉर्म 14 अक्टूबर तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जमा करवाए जाएं। ये फॉर्म जिला कांग्रेस अध्यक्षों के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी जिलों से प्राप्त फॉर्म 15 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे। उन्होंने सभी नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रवक्ताओं और प्रकोष्ठ प्रमुखों से अपील की है कि अभियान को पूरी गंभीरता से पूरा करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें