मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर HIV/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आप सभी युवाओं के बीच आकर खुशी हो रही है। यह दिवस दुनिया भर में हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन युवाओं के योगदान और उनकी समस्याओं के निदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रव्यापी अभियान इंटेंसिफाइड इनफॉरमेशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन कैंपेन 3.0 शुरू किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 12 अक्टूबर तक चलेगा।