कांग्रेस महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने दिल्ली में एक नवंबर की रैली को लेकर चंडीगढ़ प्रदेश कमेटी दफ्तर में पोस्टर जारी किया। उन्होंने दावा किया कि वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में हरियाणा में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होंगे, इनमें पांच हजार से अधिक महिलाएं होंगी। चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के अनुसार प्रदेश ने वोट चोरी की सबसे ज्यादा मार झेली है। रैली में कांग्रेस का नारा वोट बचाओ, वोट चोर गद्दी छोड़ होगा। इस दौरान तीन प्रमुख मांगें, जिसनमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर रोक और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की जाएगी। देशभर में रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने के दावे के बीच लांबा ने कहा कि इनमें वो मतदाता भी शामिल होंगे, जिन 13 करोड़ से अधिक मतदाता के नाम भी काटे गए हैं। लांबा ने कहा कि 10 लाख में देशभर में 50 हजार महिलाएं शामिल होगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि अगर तीनों मांगों पर सरकार अमल कर लें तो रैली 30 सेकेंड के अंदर निरस्त कर दी जाएगी।