राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हरियाणा राजभवन में प्रार्थना सभा हुई। राज्यपाल असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दाैरान मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।