फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के हरियाणा में वोट चोरी के दावे का पूरा सच आया सामने!

Sat, 08 Nov 2025 04:43 PM IST
चंद्रप्रकाश नीरज वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी के आरोप के बाद राई विधानसभा सीट चर्चा में है। पड़ताल में मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। मृत महिला से लेकर वर्षों पहले शादी कर चुकी महिलाओं के नाम भी अब तक सूची से नहीं कटे हैं। कई ऐसे मतदाता भी हैं जो नाम कटने के कारण विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सके। राहुल गांधी ने बुधवार को जिन 22 वोटों का जिक्र किया उनमें से 15 मतदाताओं के पहचान पत्रों में फोटो सही मिला है। हां, वोटर लिस्ट में गड़बड़ियां हैं।मुरथल की जिस मतदाता गुनिया का नाम सूची में है उस पर ब्राजील मॉडल का फोटो लगा है। हालांकि, गुनिया का करीब चार साल पहले निधन हो चुका है। इसी तरह अकबरपुर बारोटा की सरोज का नाम भी मतदाता सूची में है। सरोज का करीब 20 साल पहले भिवानी जिले में विवाह हो चुका है। सरोज वहीं मतदान करती हैं।मुरथल गांव की मुन्नी ने बताया कि उनके बेटे विनोद की पत्नी गुनिया का 1 मार्च 2022 को निधन हो चुका है। बहू का नाम मतदाता सूची में है यह उन्हें आज ही पता चला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें