फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजोखरा साहिब मुद्दे पर राहत: CM नायब सैनी से मुलाकात के बाद 25 अगस्त का प्रदर्शन रद्द

Wed, 19 Aug 2026 02:19 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा की अगुवाई में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। पंजोखरा साहिब के विषय पर हुई यह बैठक सकारात्मक रूप से सफल रही। बैठक के बाद जगदीश सिंह झिंडा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि 25 तारीख को प्रस्तावित रोष प्रदर्शन अब नहीं होगा।पंजोखरा साहिब मुद्दे पर राहत, 25 अगस्त को नहीं होगा प्रदर्शन, सीएम सैनी से सिख संगठनों ने की मुलाकात झिंडा ने सभी संगठनों और साध संगत से अपील की कि वे किसी भी अफवाह से बचते हुए प्रदेश के हित में कार्य करें। प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न सिख संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पंजोखरा साहिब से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और मुख्यमंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें