फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल STF ने लॉरेन्स-बिश्नोई गैंग के अमर सिंह को किया गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और IED बरामद

एसटीएफ यूनिट करनाल को बड़ी  सफलता मिली है। लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सहायक काला राणा गैंग के सक्रिय सदस्य अमर सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने करनाल की कर्ण लेकर के पास दो हैंड ग्रेनेड और एक आईईडी बरामद किया है। एसटीएफ करनाल के इंचार्ज, निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व मे एसटीएफ यूनिट करनाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी में सवार आरोपी अमर सिंह को 25 नवंबर को एक अवैध विदेशी पिस्तौल के साथ करनाल के इंद्री रोड से काबू किया था और उसके खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज करवाया गया था। आरोपी अमर सिंह को विधिनुसार गिरफ्तार करके 26 नवंबर को आरोपी को अदालत में पेश करके छह दिन का रिमांड लेकर पुलिस ने हिरासत में लिया। 27 नवंबर की सुबह पुलिस ने आरोपी अमर सिंह से गहनता से पूछताछ की तो पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमर सिंह कुछ दिनों पहले विस्फोटक सामग्री और हैंड ग्रेनेड से किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी गैंग के लीडर के कहे अनुसार करनाल लेकर आया था जिसको उसने एक कट्टे में डालकर करनाल में ही छिपा दिया था ताकि समय आने पर निकाल कर बड़ी साजिश को अंजाम दिया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें