फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDFC First Bank घोटाला: CBI के दिल्ली-NCR तक छापे, 3 IAS और 1 IFS अधिकारी जांच के घेरे में

Mon, 08 Jun 2026 01:48 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले की जांच अब हरियाणा से बाहर निकल कर दिल्ली-एनसीआर में पहुंच गई है। शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली एनसीआर में हरियाणा कैडर के तीन आईएएस अधिकारियों और एक आईएफएस अधिकारी के आवास समेत छह ठिकानों पर छापे डाले। इस मामले में सीबीआई ने पहली बार हरियाणा-चंडीगढ़ के बाहर छापा डाला है। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि कुछ सरकारी कर्मचारियों ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर सरकारी खाते खुलवाने, पैसे ट्रांसफर करने और बाद में उन पैसों के गलत इस्तेमाल में मदद की। एजेंसी का आरोप है कि इस काम में सहयोग करने और अनियमितताओं पर कार्रवाई नहीं करने के बदले उन्हें फायदा पहुंचाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें