फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में फर्जी ASI गिरफ्तार, नकली वर्दी पहनकर घूमती थी महिला; शादी के लिए रचा पूरा नाटक

Fri, 07 Aug 2026 05:27 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

मोगा पुलिस ने खुद को एएसआई बताकर लोगों को गुमराह करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पुलिस की नकली वर्दी, दो वॉकी-टॉकी और एक फर्जी आई-कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान कोमलप्रीत कौर निवासी चंदेवाला मोड़, मल्लेवाला (जिला फिरोजपुर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले करीब दो महीनों से फिरोजपुर से मोगा नकली वर्दी पहनकर आती थी। वह गांव से वर्दी पहन कर इसलिए आती थी ताकि लोगों को पता लगे कि वह पुलिस में नौकरी करती है और उसकी अच्छे घर में शादी हो जाए। करीब एक महीना पहले उसकी शादी भी हो गई थी। महिला थाने के साथ बने सांझ केंद्र में अपना टिफिन रखकर चली जाती थी और कहती थी कि उसकी ड्यूटी मोगा के मेन चौक पर लगी है। करीब एक घंटे बाद वह वापस आकर टिफिन लेकर चली जाती थी। पुलिस को उस पर शक हुआ तो पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें