फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कुछ नहीं ला पाई, पीएम मोदी ने हरियाणा को सब दिया, CM सैनी का बड़ा बयान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत गुरु रविदास जी के नाम पर रखने के फैसले के लिए बधाई और धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं और यह निर्णय सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला है।सीएम सैनी ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा गया है, जो हरियाणा के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह दोनों निर्णय हरियाणा की अस्मिता और महापुरुषों के सम्मान को नई पहचान देते हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के बजट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बजट में हरियाणा को जो दिया है, वैसा योगदान इससे पहले किसी सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब हरियाणा के विकास के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं लाई जा सकी। सीएम सैनी ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में हरियाणा को विकास, बुनियादी ढांचे और सम्मान—तीनों मोर्चों पर नई ऊंचाइयां मिली हैं और आने वाले समय में राज्य और तेजी से प्रगति करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें