पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गोंदर के रणजीत नगर निवासी मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर फायरिंग की सूचना के बाद पहुंची पुलिस और लोगों के बार-बार पूछने से परिवार के सदस्य दहशत में है। परिवार के सदस्य किसी से कोई बात करने के लिए तैयार नहीं है। बुधवार को जब पत्रकार कांग के घर पहुंचे तो मैनेजर के परिवार बोला इत्थे न कोई गोली चल्ली ते ना कोई रोल़ा होया। तुसी बार-बार आके सानू तंग ना करो, चा पाणी पीओ ते जाओ। वहीं, दूसरी ओर कांग डेरे के बाहर सीआईए दो की गाड़ी तैनात है, इसके अलावा डायल 112 की गाड़ी भी लगातार गश्त कर रही है। परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई है इसके बावजूद भी पुलिस फायरिंग होने की बात को सिरे से नकार रही है। केवल जांच करने की बात कही जा रही है। मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से टाइसन बिश्नोई आरजू बिश्नोई नामक आईडी से गोंदर गांव में दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर गोंदर में गोली चलाने की जिम्मेदारी ली थी।