फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: सीट बेल्ट नियम की उड़ रही धज्जियां, रोडवेज चालकों की लापरवाही

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sun, 18 Jan 2026 04:10 PM IST

हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया था।  अब रोडवेज के बस चालक को गाड़ी चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे। इस संबंध में परिवहन विभाग के निदेशक की तरफ से 14 जनवरी को प्रदेश के सभी महाप्रबंधकों को लिखित में आदेश जारी किए गए थे, वहीं महाप्रबंधकों ने भी सभी रोडवेज चालकों को इस नियम की पालना के निर्देश देते लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी भी दी थी। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद जब अमर उजाला की टीम ने हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के गृह क्षेत्र में स्थित अंबाला छावनी बस अड्डे पर पड़ताल की तो सामने आया कि किसी भी रोडवेज चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। कुछ चालकों ने जब कैमरा देखा तो सीट बेल्ट लगा ली, वहीं कुछ सहकारी बसों के चालकों का कहना था कि उनकी  सीट पर सीट बेल्ट ही नहीं है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोडवेज चालक किसी प्रकार से नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें