फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर मुख्य सचिव व चुनाव आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले पिछड़ा वर्ग से जुड़े विभिन्न संगठनों ने वीरवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जनसंगठन पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव व चुनाव आयुक्त के नाम भी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रवक्ता गणेशीलाल वर्मा के नेतृत्व में भिवानी के चिडिय़ाघर रोड से प्रदर्शन की शुरूआत हुई, जिसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे तथा भिवानी के उपायुक्त के माध्यम से हरियाणा के मुख्य सचिव व चुनाव आयुक्त के नाम मांगपत्र सौंपते हुए इस मामले में तुरंत प्रभाव संज्ञान लेकर पिछड़ा वर्ग के साथ कुठाराघात करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रजापति, जनसंघर्ष समिति से कामरेड ओमप्रकाश, अंबेडकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर उमरा ने कहा कि गुरूग्राम नगर निगम में चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग की सीट घोषित की गई थी, लेकिन सरकार ने अपने ही वायदे से मुकरते हुए पिछड़ा वर्ग की सीट को डकारने का काम किया है। जिसके चलते प्रदेश भर के पिछड़ा वर्ग के लोगों में भारी देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें