फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में पालुवास मोड़ के समीप सड़क किनारे मिला लावारिस शव, ठंड में मौत की आशंका

भिवानी के रोहतक रोड पालुवास मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह सड़क किनारे लावारिस व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना डॉयल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं आसपास पूछताछ पर भी मृतक की शनाख्त नहीं हो पाई। लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति काफी दिनों से यहां भीख मांगकर खाता था और घूमता था। रात को भी यहां देखा गया था, लेकिन सुबह मृत पड़ा मिला। पुलिस भी इसकी मौत ठंड या फिर बीमारी की वजह से मान रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें