मनीषा मौत मामले में एक तरफ जहां पुलिस दिल्ली एम्स में शव का तीसरा पोस्टमार्टम कराने गई है इसी बीच गांव ढाणी लक्ष्मण में चल रहे धरने को लेकर भी ग्रामीण अब दो फाड़ नजर आ रहे हैं। बुधवार को गांव ढाणी लक्ष्मण के सरपंच जय सिंह ने आरोप लगाया है कि बाहहर के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए हैं। जिससे माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि वे यहां आकर स्थिति को संभाले। सोमवार रात को ही ढाणी लक्ष्मण में ग्रामीणों का धरना शुरू हो गया था। मंगलवार को सुबह धरने किसान नेता गुरनाम सिंह चंडूनी और सुरेश कौथ पहुंचे थे। बुधवार को सरपंच जयसिंह ने गांव में बाहरी लोगाें द्वारा मनीषा न्याय मामले की आड़ में माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है।