फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में माता सावित्रीबाई फुले की मनाई गई जयंती

भारत की प्रथम महिला अध्यापिका, नारी शिक्षा की अग्रदूत एवं सामाजिक क्रांति की प्रतीक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती शनिवार को गांव ढाणा लाडनपुर स्थित संत रविदास समाज कल्याण आश्रम में श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन संत रविदास समाज कल्याण ट्रस्ट एवं नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जबकि सैनी विचार मंच इंडिया कार्यक्रम का संयोजक रहा। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र जिंदल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम को आचार्य दलबीरानंद महाराज का आध्यात्मिक सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र जिंदल ने माता सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन संघर्ष, नारी शिक्षा, सामाजिक समानता तथा शोषित-वंचित समाज के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में समानता, समरसता और जागरूकता लाने में सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले का योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम संयोजक उर्मिला सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों में भी बालिका शिक्षा की अलख जगाई और समाज को नई दिशा दी। उनका जीवन आज की पीढ़ी, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से माता सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की। इस अवसर पर सुमन, कैलाशो धनपति, कृष्णा, ममता, किरण,संतोष, तनु, बबली उपस्थित थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें