मनीषा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला न्यायालय भिवानी के टाइपिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले टाइपिस्टों ने बुधवार को हड़ताल की। इस दौरान न्यायालय परिसर में सभी टाइपिस्टों ने काम बंद दिया और एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर न्याय मांगा। टाइपिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि मनीषा की मौत मामले की सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। पुलिस की कार्रवाई से न तो परिजन संतुष्ट हैं न आम जनता उससे कोई सरोकार रखती है। पुलिस को इसमें पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर मौत की सच्चाई को उजागर करना ही होगा। टाइपिस्टों की हड़ताल की वजह से न्यायालय के कामकाज पर भी असर पड़ा। अधिवक्ताओं को शपथ पत्र तैयार कराने व अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए भी दिक्कतें उठानी पड़ी।