फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे से रंगे शहर के मुख्य चौराहे

नवीन दलाल Updated Thu, 14 Aug 2025 12:41 PM IST

स्वतंत्रता दिवस को लेकर वीरवार को शहर के चौक चौराहे तिरंगे रंग से सराबोर नजर आए। चौराहों पर तिरंगी पट्टियां लगाकर उनकी सजावट की गई हैं वहीं शहीद स्मारकों की भी साफ सफाई कराई गई। 15 अगस्त को भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्य सभा सदस्य किरण चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर परेड की सलामी लेंगी। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर का घंटाघर, हांसी गेट, दिनोद गेट, रोहतक गेट के मुख्य चौराहों की तिरंगी पट्टियों से सजावट कराई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें