फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: लोहारू में 37 करोड़ की लागत से बना पिलानी रोड रेलवे ओवरब्रिज अंधेरे में डूबा

लोहारू कस्बे में पिलानी रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य एक जून 2021 को विधिवत शुभारंभ के साथ शुरू किया गया था। करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से बने इस महत्वपूर्ण ओवरब्रिज को चार वर्षों की अवधि के बाद जून 2025 में पूरा कर लिया गया। चार साल के लंबे इंतजार के बाद यह ओवरब्रिज जनता के लिए खोल तो दिया गया, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता और संबंधित विभागों के बीच आपसी सहमति न बनने के कारण यह ओवरब्रिज पिछले करीब छह महीनों से अंधेरे में डूबा हुआ है। ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइटें तो लगा दी गई हैं, लेकिन आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाया है। संबंधित विभागों के बीच यह सहमति नहीं बन पाई है कि ओवरब्रिज की लाइटों का बिजली बिल कौन सा विभाग वहन करेगा। इसी वजह से करोड़ों की लागत से बना यह ओवरब्रिज रात ही नहीं, बल्कि सुबह-सुबह भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। गौरतलब है कि इस मार्ग पर गोशाला और तालाब भी स्थित हैं, जिसके चलते सुबह तड़के बड़ी संख्या में लोग टहलने, दूध लेने और गोशाला जाने के लिए इसी ओवरब्रिज से होकर आवागमन करते हैं। अंधेरा होने के कारण सुबह के समय भी लोगों को फिसलने, वाहन की चपेट में आने और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें