मनीषा हत्याकांड मामले में दस सदस्यीय सदस्यों की टीम एफएसएल रिपोर्ट लेने के लिए सुनारिया लैब में गई है। चिकित्सकों की मौजूदगी में ये रिपोर्ट परिजनों के सामने सौंपी जाएगी। रिपोर्ट लेने गए कमेटी में परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। रवि आजाद ने कहा कि जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक हुई थी। जिसके बाद यह तय हुआ था कि परिवार के लोग और कमेटी जांच में पूरा सहयोग करेगी। कमेटी की दस सदस्यीय टीम सुनारिया लैब में संबंधित चिकित्सकों से मनीषा की एफएसएल रिपोर्ट लेने गई है। जिसमें एक्सपर्ट चिकित्सकों से इस मामले में बात की जाएगी और परिजनों की मौजूदगी में ये रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी। फिलहाल ये मामला काफी बड़ा है। इसमें सभी से संयम बनाए रखने की भी अपील की गई है।