भिवानी में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले भर में बनाए गए दस परीक्षा केंद्रों में परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा के लिए 2296 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रही और परीक्षा केंद्रों में भी नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए। बतां दें कि जवाहर नवोदय में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों का मानसिक क्षमता, गणित, भाषा ज्ञान जांचने के लिए प्रश्न पूछे गए। रोल नंबर स्लीप जांच के बाद बच्चों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश मिला। इस दौरान करीब ढाई घंटे की परीक्षा में अभिभावक भी बाहर बच्चों के बाहर आने का इंतजार करते दिखे। संवाद