भिवानी में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने ग्रामीण दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश में नहरों की देखरेख कर टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं वहीं तोशाम क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट लाए जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि नहरों और चैनल व डिस्टीब्यूटरी नहरों की मरम्मत का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। गांव किरावड़ में पौंड योजना पर काम होगा। जिसका निरीक्षण करने के उपरांत इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं डार्क जोन में पौंड योजना से जलस्तर में सुधार आएगा। उन्होंने महाराष्ट्रु चुनाव पर कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में टॉप पर रहेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस अब तक नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाई, कांग्रेस का संगठन भी तैयार नहीं हुआ है। संवाद