मिजोरम के राज्यपाल पूर्व जनरल वीके सिंह शुक्रवार को भिवानी पहुंचे। रेस्ट हाउस में ठहरने के बाद वे गांव देवसर स्थित माता रानी के मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने माता रानी के मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। बता दें कि मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह मूल रूप से भिवानी के गांव बापोड़ा के रहने वाले हैं। जो अपनी कुलदेवी के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए समय-समय पर आते रहते हैं। इधर, राज्यपाल के इस दौरे के चलते पुलिस ने सुरक्षा भी बढ़ाई हुई थी। जगह-जगह पुलिस के जवान भी तैनात रहे।