नारी शक्ति वंदन संशोधन पास ना होने पर भाजपा कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों पर हमला हो गई है। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी को पागल बताकर कहा कि अब महिलाएं कांग्रेसी नेताओं को गांवों में नहीं घुसने देंगी। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार को भिवानी पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जेपी दलाल ने नारी शक्ति वंदन संशोधन पास ना होने पर कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। जेपी दलाल ने कहा कि पीएम मोदी ने दशकों बाद महिलाओं को उनका हक दिलाने का ऐतिहासिक कदम उठाया था। लेकिन कांग्रेस की मोदी विरोधी मानसिकता ने देश की आधी आबादी का हक छीन लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी होगी। आने वाले समय में महिलाएं कांग्रेस नेताओं को गांवों में नहीं घुसने देंगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए परिसीमन जरूरी था। मोदी का विरोध करते करते राहुल गांधी पागल हो चुके हैं। वो मोदी का विरोध करते करते देश, सेना व महिलाओं का भी विरोध करते हैं।