फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में दिग्विजय सिंह चौटाला ने कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार को घेरा

भिवानी पहुंचे जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार व इनेलो को जमकर घेरा। उन्होंने बेकाबू कानून व्यवस्था को लेकर सीएम का इस्तीफा मांगा और इनेलो के दावों पर जमकर चुटकी ली। गौरतलब है कि जेजेपी 13 मार्च को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला को जन्मदिन पर हांसी में सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस के रूप में मनाएगी। इसे जेजेपी का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। इसी को लेकर जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भिवानी में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में हरियाणा सरकार और इनेलो को निशाने पर लिया। दिग्विजय चौटाला ने सबसे पहले बेकाबू होती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और कहा कि हरियाणा की नायब सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची। उन्होंने कहा कि कल रोहतक आईजी ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ गोली और मर्डर ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। साथ ही कहा कि डबवाली (सिरसा) में दो साल की बच्ची का रेप कर नहर में फेंक दिया था और भिवानी मनीषा मौत मिस्ट्री आज तक नहीं सुलझी है। दिग्विजय ने कहा कि कानूनी व्यवस्था की चिंता अब चिता में बदल चुकी है, जिसके जिम्मेवार मुख्यमंत्री हैं। दिग्विजय चौटाला यहीं नहीं रूके, उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा गुंडों के लिए गुंडागर्दी का प्ले फिल्ड बन चुका है। नायब सरकार में हरियाणा के बिहार व यूपी के भी बदतर हालत हो चुकी हैं। सीएम सैनी को अब मुख्यमंत्री बने रहने का कोई अधिकार नहीं रहा। नायब सैनी को हरियाणा की जनता से माफी मांग कर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें