फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के रेलवे जंक्शन पर शहर थाना पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

थाना पुलिस भिवानी ने राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ थाना टीम के साथ संयुक्त रूप से वीरवार शाम को भिवानी रेलवे जंक्शन पर आने जाने वाले मुसाफिरों का सामान जांचा और ट्रेनों के अंदर भी सर्च अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन मुसाफिरों को शहर थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने रेल मुसाफिरों को जागरूक किया। खासकर महिला यात्रियों को सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई। डॉग स्क्वायड के साथ शहर थाना पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस व आरपीएफ की टीम ने यात्रियों को बताया कि ट्रेन में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व सामान के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दे। वहीं स्टेशन पर आने जाने वाली गाड़ियों को चेक किया गया। स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए कि संदिग्ध व्यक्ति व सामान को देखते ही रेलवे पुलिस व आरपीएफ टीम को सूचित करें। इस दौरान यात्रियों को चोरी की घटनाओं से सतर्क रहने व साइबर क्राइम के बढ़ते खतरों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। अभियान के तहत जीआरपी टीम ने विशेष रूप से महिला यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्हें समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तुएं स्वीकार न करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें