फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के चर्च घर में मनाया गया क्रिसमस दिवस

भिवानी के नया बाजार स्थित चर्च घर में क्रिसमस पर सुबह प्रार्थना सभा हुई। इससे पहले रात को ही चर्च घर को रंगीन लाइटों से सजाया गया। चर्च के मुख्य पादरी प्रकाश मसीह ने लोगों को ईसा मसीह का संदेश दिया। वहीं, आपसी भाईचारा और मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदनशील रहकर दूसरों की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने भी चर्च घर में पहुंचकर कैंडल जलाई और अपनी मन की इच्छा पूरी करने की प्रार्थना की। चर्च घर में क्रिसमस ट्री भी सजाया गया। जो बच्चों के आकर्षण का केंद्र बना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें