भिवानी में जिला स्तरीय आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल भिवानी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी भिवानी संतोष नागर और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा, सुरेंद्र सिंह जिला सहायक परियोजना अधिकारी, विवेक अधलक्खा, कर्मवीर, एफएलएन कोऑर्डिनेटर ललित मेहतानी शामिल हुए। विद्यालय की प्राचार्य मीनाक्षी कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में जिले के 124 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के वर्ग 1 कक्षा 1-5 में प्रथम स्थान सौरभ राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाटुलोहारी, द्वितीय स्थान नरेंद्र सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल,तृतीय स्थान नियति राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला हालुवास सांत्वना पुरस्कार: खुशी राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला, बीरण वर्ग 2 में कक्षा 6 से 8 में प्रथम स्थान अमरकांत राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हेतमपुरा द्वितीय स्थान पंकज सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल,तृतीय स्थान रितु राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांगा तथा सांत्वना पुरस्कार सानिया गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खानक ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में क्ले मॉडलिंग, मोराल मेकिंग, टॉय मेकिंग, और मास्क मेकिंग जैसी श्रेणियों में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।