-पूर्व कृषिमंत्री जयप्रकाश दलाल ने किया शुभारंभ संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण गांव अलाऊदीनपुर में देखने को मिला। विजय ने अपने पिता मेजर रामनिवास की पुण्य स्मृति में पूरे गांव की फिरनी के चारों ओर 1500 पौध लगाकर हरियाली अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कृषि मंत्री जयप्रकाश ने पौध रोपण कर किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पिता की याद को इस तरह से जीवित रखना समाज के लिए प्रेरणादायक है। गांव की फिरणी पर किए गए इस पौध रोपण कार्यक्रम की पर्यावरण प्रेमियों ने तारीफ की। उनका कहना है कि 1500 पौध आने वाले समय में गांव की पहचान बनेंगे और क्षेत्र का तापमान भी संतुलित करेंगे। संवाद