फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: फाइनेंस कंपनी से एक करोड़ 58 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी से लोन करवाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 07:40 PM IST

पुलिस ने चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी से एक करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपये का फर्जी तरीके से लोन करवाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में चोलामंडलम शाखा भिवानी के लीगल मैनेजर वीरेंद्र सिंह द्वारा शहर थाना पुलिस भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में बताया गया कि मनोज व संदीप निवासी गांव जड़वा, तहसील सतनाली जिला महेंद्रगढ़ ने अपनी कृषि भूमि को व्यावसायिक भूमि दर्शाते हुए, सतनाली क्षेत्र की दुकानों की फर्जी फोटो एवं जाली रिपोर्ट तैयार कर कंपनी से धोखाधड़ी से एक करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपये का लोन प्राप्त किया। शिकायत पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए इन्वेस्टिगेशन विंग-4 की टीम ने मामले की गहन जांच की। 10 फरवरी को एएसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुख्य आरोपी बलजीत निवासी शेखपुरा नारनौल को नारनौल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी बलजीत वेंडर का कार्य करता है और उसने सह-आरोपियों के साथ मिलकर कृषि भूमि के स्थान पर व्यावसायिक दुकानों की फर्जी फोटो लगाकर जाली मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की थी। इसी फर्जी रिपोर्ट के आधार पर कृषि भूमि की वास्तविक कीमत से अधिक मूल्य दर्शाकर लोन स्वीकृत कराया गया। पुलिस ने आरोपी को 11 फरवरी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड पूरा होने के बाद वीरवार को फिर से आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें