शहर के भीम स्टेडियम में शनिवार को तीन दिवसीय 57 वीं हरियाणा सीनियर राज्य स्तरीय बॉस्केट बॉल स्पर्धा का आगाज हुआ। इस दौरान लड़कियों के मुकाबले में गुरुग्राम ने अंबाला को 42-15 से हराया। जानकारी देते हुए हरियाणा बॉस्केट बॉल एसोसिएशन के सचिव श्रीपाल ने बताया कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में सभी जिलों से एक-एक लड़कों और लड़कियों की 44 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य टीम में किया जाएगा।राज्य टीम 4 से 11 जनवरी तक चेन्नई में होने वाली नेशनल बॉस्केट बॉल स्पर्धा में भाग लेंगी।