फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में नागरिक अस्पताल की ओपीडी के बाहर दो नर्सिंग ऑफिसर व सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट

कैंट के नागरिक अस्पताल की ओपीडी के बाहर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। एक पक्ष से दो नर्सिंग ऑफिसर सहित एक सिक्योरिटी गार्ड चोटिल हो गया तो दूसरे पक्ष से नर्सिंग की छात्रा व उनकी माता ने खुद के साथ मारपीट के आरोप लगाए। साथ ही दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे पर कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए। दोपहर 12 बजे दोनों पक्षों के बाद हुई मारपीट के बाद अस्पताल में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि यह मारपीट सीसीटीवी में कैद हो गई। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, मारपीट के बाद जब मेडिकल करवाने के बाद छात्रा व उनकी माता दोबारा से सीएमओ कार्यालय में पहुंची तो हड़कंप मच गया। टकराव की स्थिति से बचने के लिए पीएमओ ने मुख्य दरवाजे की कुंडी लगाकर मामले को शांत करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें