फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंत्री अनिल विज एक्शन में, नारायणगढ़ मोड़ पर 12 वाहनों को कमियाें पर पकड़ा

ओवरलोडिंग को लेकर शहर के बलदेव नगर स्थित नारायणगढ़ मोड़ पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने सोमवार को वाहनों को चेक किया। वह यहां से गुजर कर जा रहे थे तभी उन्होंने अपने वाहन को रुकवाकर गाड़ियों की चेकिंग कराई। इस दौरान आरटीए अंबाला और संबंधित थाना क्षेत्र से पुलिस को भी साथ ले लिया। यहां कई गाड़ियों को खुद देखा। इसमें से 12 गाड़ियों के दस्तावेज अधूरे मिले, कुछ गाड़ियों के चालक तो खनन कार्य की अनुमति भी नहीं दिखा सके। इसके साथ ही कुछ गाड़ियां वजन से अधिक भी मिला जिनका मौके पर ही इनका वजन कराया गया। इसके साथ ही एक दो मामलों में चालक नशे में भी प्रतीत हुए, जिनका मेडिकल कराने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि मेरा कहना है कि मेरे होते हुए मैं सड़क पर बिना ठीक दस्तावेजों के कोई गाड़ी चलने नहीं दूंगा। मैंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां जहां हो सके नाके लगाएं। गाड़ियां चलाओ मगर दस्तावेज पूरे कर के चलाएं। ऐसी दबिश लगातार जारी रहेंगी। मेरा काम है कि कहां रोक लिया जाए, मैंन कल बिजली बोर्ड में चैक किया। गौरतलब है कि मंत्री विज को ओवरलोड वाहनों को लेकर सूचना मिल रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें