दाल बाजार में अशोका जनरल स्टोर से दो युवक 10 हजार रुपये के काजू, बादाम गिरी व अन्य सामान लेकर भाग गए। दुकानदार नवीन गोयल का आरोप है कि युवकों ने भरोसा दिलाया था कि वह पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर रहे हैं, लेकिन बिना भुगतान किए ही चकमा देकर निकल गए। उनके जाने के बाद ठगी का पता चला। इस वारदात के समय एक युवक तीन दुकानें छोड़कर आगे बाइक पर खड़ा था। दूसरे ने आकर सामान पैक करवाया था। अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दुकानदार नवीन गोयल की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का कोई सुराग लग सके।