फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में डीजल की भट्टी में हुआ धमाका, आग लगने से एक बच्चे की मौत, एक अन्य घायल

शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 03:50 PM IST

अंबाला शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र जगाधरी गेट के पास फ्रैंडस कॉलोनी में एक घर में डीजल की भट्टी में आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे के दौरान घर में दो बच्चे भीतर ही फंस गए। जिसमें एक प्रांजल नामक बच्चे की मौत हो गई तो वहीं दूसरी बच्ची तनुष्का बुरी तरह झुलस गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे अचानक से भट्टी में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह राजा का घर था, जो गोलगप्पे और गज्जक बनाने का काम करता था। दोपहर को वह रोजाना की तरह डीजल की भट्टी पर काम कर रहा था तभी जोरदार धमका हुआ। धमाके के बाद स्थानीय लोग घर से बाहर निकल कर आए। वहीं, घर के अंदर फंसे लोग चीख पुकार करने लगे। धमाके के बाद आग की लपटें घर के दूसरे कोने तक पहुंच गईं। आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी डालने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी आई जो अभी भी आग बुझाने का प्रयास कर रही है। इस घटना में एक बच्चे की मौत और एक बच्ची गंभीर रूप से जल गया। जिस स्थान पर भट्टी फटी वहां पर कई सिलेंडर भी रखे गए थे। फिलहाल प्रशासन मौके पर पहुंचकर हालात का जाएजा ले रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें